सीढ़ी के नीचे कबाड़ रखने से अच्छे दिन भी बुरे बन जाएंगे

वास्तु विज्ञान के अनुसार जल की निकासी कई चीजों को प्रभावित करती है। जिनके घर में जल की निकासी दक्षिण अथवा पश्चिम दिशा में होती है उन्हें आर्थिक समस्याओं के साथ अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में करें कुछ खास उपाय-

उत्तर दिशा एवं पूर्व दिशा में जल की निकासी आर्थिक दृष्टि से शुभ माना गया है। टपकने वाला नल ठीक करवाएं। फेंगशुई में जल को संपत्ति माना गया है। यदि आपके घर का कोई भी नल लगातार टपक रहा हो तो उसकी तुरंत मरम्मत करवाएं ।

दक्षिण दिशा का तत्व अग्नि है और उससे जुड़ी है प्रसिद्धि। लाल रंग अग्नि का प्रतीक है। आप लाल रंग के बॉर्डर में अपना कोई अच्छा सा फोटो मढ़वाएं और दक्षिणी क्षेत्र में लगाएं। आपकी प्रतिष्ठा और साख बढ़ाने का यह अच्छा उपाय है।

समुद्री जहाज किसी भी व्यक्ति के कार्य में महान उपलब्धि और व्यवसाय में सफलता का प्रतीक माना जाता है। घर व दफ्तर कहीं पर भी जहाज का मॉडल रखा जा सकता है। जहाज रखते हुए इतना ध्यान रखें कि जहाज, घर या दफतर में भीतर की ओर आ रहा हो। बाहर की तरफ न जाता हो, क्योंकि बाहर की ओर जाता होगा तो इसका मतलब आपके सभी अच्छे अवसर बाहर चले जा रहे हैं।

घर में उत्तर दिशा का क्षेत्र जल तत्व का प्रतीक है। तत्वों के विनाशकारी चक्र द्वारा पृथ्वी जल को नष्ट करती है। इसलिए, घर के इस क्षेत्र में चीनी मिट्टी या मिट्टी से बनी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि ये इस क्षेत्र की जल ऊर्जा के लिए हानिकारक हैं। ऐसा करने से आपके करियर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस क्षेत्र में स्फटिक से बनी वस्तुएं भी न रखें।

अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा में समूची पृथ्वी के प्रतीकस्वरूप ग्लोब रखें। इससे शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होती है। इस क्षेत्र का तत्व पृथ्वी है। धन संबंधी भाग्य को सक्रिय करने के लिए चीनी सिक्कों का प्रयोग बहुत प्रभावशाली है।

तीन सिक्कों को लाल रिबन में या लाल धागे में बांधकर अपने पर्स में रख सकते हैं। यह आपकी होने वाली आय का प्रतीक है। इन सिक्कों को उपहार में देना बहुत अच्छा माना जाता है। लाल धागा इन सिक्कों को सक्रिय करता है और उसमें से यांग ऊर्जा उत्पन्न होती है।

टूटा हुआ बेड एवं पलंग भी घर में नहीं रखना चाहिए इससे आर्थिक लाभ में कमी आती है और खर्च बढ़ता है। बहुत से लोग घर की छत पर अथवा सीढ़ी के नीचे कबाड़ जमा करके रखते हैं जो धन वृद्धि में बाधक होता है।
रोटी के एक टुकडे से होगा जीवन में चमत्‍कार

केवल 3 सिक्के चमका सकते हैं किस्मत
नववर्ष में अपनी झोली में खुशियां भरने के लिए करें ये 6 उपाय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team