जानिए करवा चौथ पर क्या करें और क्या नहीं

आज करवा चौथ व्रत है। यह व्रत कार्तिक मास की चतुर्थी को मनाया जाता हैं। हिंदू धर्म में भारतीय महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बड़ा महत्व होता है। करवा चौथ का व्रत महिलाओं के द्वारा अपने पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। वही कुंवारी लड़कियां करवा चौथ का व्रत एक अच्छे वर की तलाश में रखती है।

इस व्रत में जहां सुहागिन महिलाएं चंद्रमा की पूजा करती है तो वहीं, कुंवारी लड़कियां तारों को पूजती हैं। अगर आप भी करवा चौथ का व्रत रखती है तो जानिए इस दिन को कैसे खास बनाया जाए और क्या करें जो इस दिन के लिए शुभ हो और ऐसा क्या ना करें जो अशुभ हो।

महिलाओं को करवा चौथ के दिन ये करना होता है शुभ...
- ज्योतिषों के मुताबिक, करवा चौथ पर लाल और पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
- करवा चौथ पर अगर आप अपनी शादी का जोड़ा पहनती है तो यह अधिक शुभ माना जाता है।
- करवा चौथ के दिन अपने पति के पैर छुने से आपके सौभाग्य में बढ़त होती है।
- इस दिन आप अपने पति की नजर उतारती है तो उनकी सभी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।
- करवा चौथ के दिन पत्नी को मंगलसूत्र अवश्य पहनना चाहिए और उस पर हल्दी लगानी चाहिए।
- यदि आप करवा चौथ के दिन करवा चौथ की कथा का पाठ करती है तो आपको पूर्ण फल की प्राप्ति होती है।
- करवा चौथ के दिन बहु को अपनी सास से कुछ कपड़े, फल और मिठाईयां प्राप्त होती है जो त्योहार की दृष्टि से आवश्यक है, जिसे भारतीय भाषा में सरगी कहा जाता है।
- करवा चौथ के दिन पत्नी को भी अपने पति को उपहार भेंट करना चाहिए, जिससे की आपके भाग्य में वृद्धि हो सके।
- चंद्रमा की पूजा करते समय एक दीपक जरूर जलाना चाहिए और फिर पति के हाथ से ही कुछ
- खाना पीना चाहिए और खुद भी अपने पति को कुछ खिलाना चाहिए।
- करवा चौथ के दिन घर में सात्विक खाना बनना चाहिए क्योंकि इस दिन माता को भोग लगाया जाता है।

महिलाओं का करवा चौथ के दिन क्या करना होता है अशुभ...
- करवा चौथ व्रत पर सफेद और काले रंग के वस्त्र पहनना इस दिन शुभ नहीं माना जाता है।
- करवा चौथ के दिन कैंची का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- इस दिन किसी की भी चुगली और निंदा नहीं करनी चाहिए।
- करवा चाैथ के दिन व्रत खोलने के बाद कथा के बाद कीर्तन अवश्य करने चाहिए।
- करवा चौथ के दिन घर से पुराना रखा हुआ सुहाग का सामान नहीं फेंकना चाहिए।
- इस दिन अपने पति से झगड़ा नही करें, ऐसा करने से आपको व्रत का फल नही मिल पाता है।
- करवा चौथ के दिन ना तो किसी को सुहाग का सामान दें और ना ही किसी से लें।
- इस दिन व्रत रखने वाली महिला को दिन में सोना नहीं चाहिए, ऐसा अशुभ माना जाता है।
सास-बहू की टेंशन का कम करने के वास्तु टिप्स
3 दिन में बदल जाएगी किस्मत, आजमाएं ये वास्तु टिप्स
 2017 और आपका भविष्य  

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team