यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेष:- सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। किसी न किसी कारण से आय बढ़ेगी और कुछ न कुछ खरीदेंगे। कहीं की यात्रा संभावित है। दोपहर बाद का समय और भी अधिक अनुकूल है। आपको दावत का निमंत्रण मिल सकता है या मित्रों के साथ मौज मनाने के लिए कोई कार्यक्रम बना सकते हैं। आज खर्चा भी खूब होगा और यदि समूह में होंगे तो खर्चे का भार भी आपके सिर पर ही आएगा। कोई सामान्य सा विवाद उभर कर आएगा परन्तु आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

वृषभ:- आज का दिन बहुत शुभ है और दिनभर का घटनाक्रम आपके पक्ष में रहेगा। यात्रा से लाभ हो सकता है। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, वाहन सुविधा बढ़ेगी। भाई-बहिनों की तरफ से सहयोग रहेगा या मिलना हो सकता है। प्रतिभा के बल पर होने वाले कार्य आप आसानी से कर पाएंगे। आपकी योग्यता का इस्तेमाल कोई न कोई करेगा और उसका अच्छा परिणाम आएगा। पाचनतंत्र के विकारों से परेशान रहेंगे। कोई औषधि लेनी पड़ सकती है। राजकीय लोगों से संबंध सुधरेंगे, पिता की तरफ से थोड़ा सा चिंतित रहेंगे।

मिथुन:- वर्तमान परिस्थितियों से कभी-कभी पलायन की इच्छा होगी। आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, पूजा पाठ में कुछ विशेष कर सकते हैं। आज एक तरफ तो आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी, दूसरी तरफ कोई ऐसी बात भी सामने आ सकती है जिससे आपका हल्का सा विरोध हो। भूमि संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। आपको भूमि के स्वामित्व संबंधी कागजात सावधानी से देखने चाहिएं। जीवनसाथी के लिए आज का दिन इतना अनुकूल नहीं है। प्रेम संबंधों के मामले में भी सावधानी बरतें और लापरवाही न करें।

कर्क:- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा जाएगा, औसत आय बढ़ेगी। घर के सुख साधनों पर या वस्त्र, आभूषण इत्यादि पर खर्चा कर सकते हैं। मन में कोई न कोई चिंता बने रहने के बाद भी आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। आज खानपान का स्तर ऊंचा रहेगा, मित्रों में उठना-बैठना होगा। बड़े लोगों की संगत मिलेगी। आज यदि कोई नया काम करना चाहें तो भाग्य आपका साथ देगा। आज प्रतिभा और साहस के बल पर कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो कर डालिए, समय अनुकूल है। कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं। संतान के लिए आज का दिन शुभ है या तो उनकी आय में वृद्धि होगी या कोई नई योजना अमल में लाएंगे।

सिंह:- आज आर्थिक गतिविधियों की प्रधानता रहेगी और जैसे-तैसे आय बढ़ाने के उपाय पर काम करते रहेंगे। प्रात: से ही व्यस्त हो जाएंगे और लोग मिलना शुरू कर देंगे। मित्रों के साथ आज किसी महत्वपूर्ण गतिविधि में भाग लेंगे। कार्यप्रणाली में संशोधन के लिए भी आप चिंतन करेंगे। आर्थिक कष्ट के बीच में भी किसी स्रोत से अचानक कुछ प्राप्ति हो सकती है। आज धार्मिक कार्यों में बहुत मन लगेगा, कुछ दान दक्षिणा पर भी खर्च करेंगे। भाइयों की तरफ से थोड़ी सी चिंता रहेगी परन्तु मित्रों के साथ आपका अनुभव रहेगा और वे ही आज के दिन को सफल बनाएंगे। संस्थाओं से बनने वाले काम में थोड़ा सावधानी बरतें, जल्दी नहीं करें।

कन्या:- किसी काम को जोश-खरोश के साथ करने की इच्छा रहेगा। आज दूसरे शहरों से आय हो सकती है। आजीविका क्षेत्रों में धन साधन के लिए आप कुछ अतिरिक्त उपाय करेंगे। मजबूरी में कोई यात्रा करनी पड़े तो दोपहर बाद का ही समय चुनिए। मित्र लोग मदद करेंगे, जीवनसाथी की ओर से थोड़ा सा परेशानी रहेगी, प्रेम प्रीति के मामलों में दिल की बजाए दिमाग से काम लें, इससे सफलता के अवसर बढ़ जाएंगे। आज किसी प्रमुख इच्छा का त्याग करना पड़ सकता है क्योंकि इच्छा पूरी होने वाली ही नहीं है। कार्य या व्यवसाय बढ़ाने के लिए जो श्रम कर रहे हैं वह निश्चित सफल होने वाला है।

तुला:- आज प्रात:काल से ही खर्चों को लेकर चिंता रहेगी। आय से भी अधिक होते हुए खर्चे सीमा से बाहर हो रहे हैं और आप पर बहुत अधिक दबाव है। माता पिता के लिए आज का दिन शुभ है। मामा या नाना पक्ष में से भी किसी से मिलना हो सकता है। रहस्य विद्याओं में रुचि बढ़ेगी। आज प्राणायाम या योग में अच्छी अनुभूति होगी। कोई ऐसा कार्य नहीं करें जो नियम विरुद्ध हो या अधर्म पर आधारित हो। यश प्रतिष्ठा बढऩे के संकेत हैं। रात सोने से पूर्व कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके कामकाज की गति धीमी है जिसको लेकर आप मन ही मन आज ही निर्णय कर लेंगे।

वृश्चिक:- आज लाभ का दिन है। आज अनायास ही लाभ होगा। कठिनाई से बनने वाले काम भी आज आसानी से बन जाएंगे। आज कई लोग आपसे मिल सकते हैं और व्यावसायिक सलाह ले सकते हैं। आपका सर्वश्रेष्ठ कौशल उभरकर सामने आएगा। इन दिनों बुद्धिजीवी के तौर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ रही है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार आ सकता है। संतान से सौहाद्र्र बढ़ेगा। खानपान में सावधानी बरतें, खानपान के दूषण से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वात विकार अधिक परेशान करेंगे। स्वभाव में भी एक जिद का सा अंश आ जाएगा और उसे दूर करने के लिए आपको उपाय करने पड़ेंगे।

धनु:- मन ही मन भ्र्रम की स्थिति बनी रहेगी और आत्मविश्वास में कमी आएगी। आपको अपनी योग्यता पर अभिमान है और इसके नाते ही बहुत बड़ा काम आप हाथ में ले सकते हैं। आप सारे काम स्वयं ही करना चाहते हैं जो कि उचित नहीं है। किसी ऊंचाई से सावधानी से उतरें चोट लगने का भय है। किसी मामले में अपनी प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए आप जिद में आ जाएंगे। प्रत्यक्ष हानि तो नहीं दिख रही है परन्तु उसके शुभ परिणाम नहीं आएंगे। पिता के लिए दिन शुभ है परन्तु उनके मन में किसी बात को लेकर परेशानी भी चल रही है।


मकर:- व्यापार वाणिज्य के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आर्थिक लाभ अनुपात से अधिक होगा। किसी नए काम में भी आपको सफलता मिल सकती है और आपका रुझान उस ओर हो सकता है। बाहर की यात्राओं में कष्ट की संभावना है। संतान के लिए आज अच्छा दिन है तथा आप स्वयं भी किसी पद प्रतिष्ठा की कामना कर सकते हैं। अपने से बुजुर्ग किसी व्यक्ति की उपेक्षा नहीं करें और सलाह में भी उनसे पूछताछ करते रहें। आपकी संतान के लिए आज शुभ दिन है और उसकी गतिविधियों से आपको मन ही मन प्रसन्नता रहेगा। अपने लक्ष्य को पाने को लिए आप ऐसा कार्य कर सकते हैं जो आपके सीमा क्षेत्र से बाहर हो। फिर भी आपको कुल मिलाकर लाभ होगा। निरर्थक यात्राएं होंगी और बहुत खर्चा होगा।

कुंभ:- आज दैनिक कामकाज में थोड़ी बाधा रहेगी। मन में उच्चाटन का भाव रहेगा और कामकाज में मन नहीं लगेगा। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ेगी और व्यवसाय करते हैं तो उसमें भी किसी न किसी से संबंध बिगड़ सकते हैं। आज यात्रा टाल दीजिए क्योंकि या तो यात्रा में कष्ट होगा या परिणाम अच्छे नहीं होंगे। पित्त विकार व पाचनतंत्र के विकार ही प्रमुख रहेंगे। आज कोई आध्यात्मिक अनुभूति हो सकती है या आपकी राय ईश्वर के संबंध में और अधिक स्पष्ट हो जाएगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। आज कोई ऐसा कार्य करेंगे जिसमें बुद्धि का प्रयोग होगा औरआपको प्रतिष्ठा मिलेगी। आपकी राय का भी कहीं सम्मान किया जाएगा।

मीन:- प्रात:काल से ही मन बहुत प्रसन्न रहेगा। किसी कार्य को करने के लिए काफी दिनों से आप कोशिश कर रहे हैं, आज सफलता मिल जाएगी। आज किसी व्यावसायिक यात्रा का भी शुभ परिणाम आ सकता है। अपने शहर से दूर किसी अन्य काम से भी जाना हो सकता है। माता-पिता के मन में आपको लेकर दो तरह के भाव चल रहे हैं। इन दिनों आपको कोशिश करनी चाहिए कि जीवनसाथी से संबंध सुधरें। उनके प्रभाव में वृद्धि हो रही है परन्तु आपकी जवाबदेही और भी अधिक बढ़ गई है। साझेदारी के कामों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी परन्तु मन ही मन अपनी अवहेलना के प्रति आप चिंतित रहेंगे।
 2017 और आपका भविष्य  
मिलेगी सरकारी नौकरी अगर करें ये खास उपाय
ये तीन चीजें करती हैं मां लक्ष्मी को आने को विवश

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team