आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें

मेषः आज का दिन सुबह से नई-नई योजनायें बनाने में बीतेगा। किसी एक काम को करने के लिए आप कई दिनों से कोशिश में है, आज उसमें सफलता मिलेगी। अपेक्षित सहयोग भी मिल सकता है। जो लोग कल तक सहमत नहीं थे, आज आपके साथ हो जायेंगे। आवश्यक प्रबंध में ज्यादा परेशानी नहीं आयेगी। घर-परिवार से दूर यात्रा करनी पड़ सकती है। आजीविका के क्षेत्रों में दिन ठीक रहेगा। यद्यपि किसी बात को लेकर भारी असहमति रहेगी। नियोजक से संबंध अच्छे रहेंगे। किसी कानूनी विवाद में आपको मदद मिलेगी। निजी रिश्तों में थोड़ा सावधानी के साथ चलें और मधुर वाणी का प्रयोग करें।
वृषभः आज यात्रा से परहेज करें। आज खर्चा भी बहुत होने की संभावना है, जो कि औसत से अधिक होगा। परन्तु आर्थिक लाभ कम नहीं होगा और खर्चें उसी से निकलेंगे। व्यावसायिक मामलों में कोई नई सफलता मिल सकती है। जिस काम को करने के लिए आप अरसे से सोच रहे हैं, अब उसमें सफलता मिलने लगेगी। घर में छोटी-मोटी असहमति रहेगी परन्तु इतनी गंभीर नहीं है। नये लोगों से मिलना होगा, उनमें से कम से कम एक आपके साथ आगे जुड़ सकता है। लाभ के बाद भी आर्थिक आवश्यकतायें बनी रहेंगी। दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इंफेक्शन होने वाले रोगों से सावधान रहें।


मिथुनः संतान से संबंधित समस्या से आज प्रमुखता से हल होगी। आज आप बहुत आराम के मूड में रहेंगे और आपकी सृजन क्षमता के अनुरूप कोई न कोई काम करेंगे। भाई-बहिनों से संपर्क बढ़ेगा। पैतृक मामलों में भी आज आप भारी रूचि लेंगे। संतान की सफलता का दिन है और उनसे किसी अच्छे काम की उम्मीद की जा सकती है। आज कोई अच्छा निमंत्रण आपको मिल सकता है और आप उसमें जाने के लिए सोचेंगे। सुख-सुविधायें यथावत रहेंगी। माता-पिता के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में भी सफल रहेंगे और आज औसत से अधिक कार्य करेंगे। घर में हो रहे भारी खर्चें से आप चिंतित रहेंगे।


कर्कः आज काम का भार बहुत अधिक रहेगा। प्रातः से ही आप कुछ नया करने की सोचेंगे। आज लीक से हटकर कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसके कारण आपको प्रशंसा मिलेगी। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज बाॅस से तारीफ पायेंगे। यदि व्यवसाय करते हैं तो आज किसी नई योजना पर अमल करने की सोचेंगे। कारोबारी यात्रा आर्थिक लाभ दे सकती है या जिस काम के लिए जायेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। संतान के लिए और अपने अधीनस्थ लोगों के लिए आज का दिन शानदार है। आज मौज-शौक में थोड़ा समय बितायेंगे। उच्च कोटि का खान-पान रहेगा और वजन बढ़ने की चिंता भी करते रहेंगे।

सिंहः आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आपके सोचे हुए काम बनेंगे। बहुत सारे नये लोगों से मिलना होगा। कुछ नई बातें तय हो सकती हैं। इन दिनों काम के स्तर को लेकर आपके मन में बराबर चिंता बनी रहेंगी और आप हर चीज में संशोधन करने की सोचेंगे। संतान की कार्यप्रणाली से आप संतुष्ट नहीं है, परन्तु आपको आगे के लिए उम्मीद रहेगी। आपका व्यक्तिगत प्रभाव बढ़ेगा और ऊंचे संपर्क पुनःजीवित होंगे। खान-पान में आप बेहद सावधानी बरतेंगे और उसे एकदम सात्विक बनाने के लिए प्रयास करेंगे। आज बाहरी सहयोग में कमी आयेगी और एक खास व्यक्ति, जिस पर आपको भरोसा था, आपकी मदद नहीं करेगा।


कन्याः आज ग्रह स्थिति शानदार है और काम के बहुत अधिक दबाव में आप यात्रा करने की सोच सकते हैं। परन्तु यात्रा आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगी। दिन भर के सोचे हुए काम पूरा होने का नाम ही नहीं लेंगे और आप उलझते ही चले जायेंगे। इस समय जीवन में जटिलता बढ़ रही है और राशि से आठवें चन्द्रमा आज मन में असंतोष को भी जन्म देंगे। शाम के बाद परिस्थितियों में थोड़ा सा सुधार होगा और कोई अप्रत्याशित सहयोग भी मिल सकता है। आज पूर्णिमा के चन्द्रमा के दर्शन करें और पुनः संकल्प लें। प्रेम-संबंधों में एक नई ऊंचाई मिलेंगी। आज आपको देर रात तक बाहरी सहयोग भी मिल सकता है।

तुलाः वैवाहिक संबंधों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आपके जीवन साथी के लिए अच्छा दिन है और कोई नई शुरूआत हो सकती है। काम-काज में जटिलता बढ़ेगी। किसी काम को करने या ना करने को लेकर बहुत अधिक मानसिक चिंतन करेंगे। ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है और आप आगे बढ़ सकते हैं। आज किसी दावत में शिरकत करेंगे या उच्च कोटि का भोजन मिलेगा। व्यवसाय में किसी बात को लेकर भ्रम की स्थिति रहेगी। भागीदार के प्रति मन में हल्का-सा संदेह हो सकता है। परन्तु यह स्थिति स्थाई नहीं रहेगी। आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा है और आज लाभ की स्थिति बिल्कुल भी नहीं है।


वृश्चिकः मन में बहुत ज्यादा उत्साह रहेगा। आज आप अथक परिश्रम करेंगे और अपने आप को सफलता की ओर बढ़ते हुए देखेंगे। आर्थिक लाभ के अलावा धन-प्रबंध संबंधी बातों से आपको संतुष्टि रहेंगी और कुछ प्राप्ति भी हो सकती है। आज अचानक लाभ का भी कोई अवसर बन सकता है। व्यावसायिक मामलों में काफी गति आयेगी और आप तेजी गति से काम करेंगे। संतान की तरफ से आज बड़ी संतुष्टि रहेगी। संतान के लिए ये दिन अच्छे चल रहे हैं। आज एक तरफ तो कोई दावत जैसी स्थिति है, तो दूसरी तरफ आप खान-पान पर कठोर नियंत्रण रखेंगे। दूषित भोजन से बचें।
धनुः मन में तरह-तरह के विचार आयेंगे। कई बार यह आशंका मन में आयेगी कि सोचे हुए काम होंगे या नहीं? आय और व्यय में जैसे होड़ बनी रहेगी। आज तो लाभ अधिक और खर्चा कम होने की संभावना है। पर कल यह बात उलट भी सकती है। भागीदारी के मामलों में बहुत ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज दाम्पत्य जीवन में भी बहुत सावधानी बरतें और कलह को नहीं उभरने दें। भूमि-भवन के मामले में थोड़ी सी बात आगे बढ़ सकती है। आजीविका क्षेत्रों में आपकी मेहनत बराबर चलती रहेगी और आप अपने पूछ बनाये रखने के लिए सफल होंगे। यदि कोई लंबी यात्रा करनी पड़ें, तो आपको तुरंत सम्पन्न कर लेनी चाहिए, क्योंकि उसमें लाभ है।

मकरः आज का दिन मिश्रित रहेगा और कार्य निष्पादन बहुत अधिक होगा। बहुत अधिक काम करने के निश्चित परिणाम आयेंगे और शाम तक आप बहुत अधिक आश्वस्त नजर आयेंगे। बड़े आर्थिक लाभ की परिस्थितियां बन रही हैं और बिना किसी बाधा के आपको सफलता मिलेगी। भाई-बहिनों की तरफ से या मित्रों से सहयोग मिलेगा। आज दाम्पत्य जीवन में भी बहुत अच्छा समय जा सकता है और आप अपने प्रिय के लिए कुछ करने की सोचेंगे। जिनके प्रेम संबंध चल रहे हैं, आज वे महत्वपूर्ण मोड़ ले सकते हैं। घर में सुख-सुविधायें बढ़ सकती हैं। आज माता-पिता से कुछ विशेष व्यवहार मिल सकता है और ऐसी ही कामना आप अपने किसी प्रिय से कर सकते हैं।


कुंभः आज ग्रह स्थिति काफी अनुकूल है और आज आजीविका के क्षेत्रों में विशेष सफलता मिल सकती है। आज एक-दो बड़े लोगों से मिलना हो सकता है, जो आपको आगे सहयोग का आश्वासन देंगे। आज आपकी कार्य-दक्षता भी उच्च कोटि की रहेगी। घर में अच्छा माहौल रहेगा और भोजन-वस्त्रादि पर खर्चा हो सकता है। आज समूह के रूप में मित्रों से रिश्तेदारों से मिलेंगे और अच्छा अनुभव रहेगा। सार्वजनिक रूप से आपकी प्रशंसा की जा सकती है। व्यवसाय में किसी चीटिंग से सावधान रहें, कोई व्यक्ति धोखा देने की कोशिश कर रहा है। संतान किसी बात से नाराज हो सकती है और ऐसा ही माहौल कार्यालय में भी मिल सकता है।


मीनः आज का दिन बहुत शुभ रहेगा और हर तरफ से अच्छी खबर आयेगी। आज काम-काज में बहुत प्रगति होगी और कुछ नया परिवर्तन करने की सोचेंगे। परिवार का कोई सदस्य या कार्यालय में कोई कर्मचारी नादानी करेगा, परन्तु क्रोध के बाद भी आप उस बात को टाल देंगे। आज का दिन दावत का है और शुभ समाचारों का है। आपकी पूछ बढ़ेगी, परन्तु स्वास्थ्य संबंधी सामान्य-सी चिंता करनी पड़ेगी। पित्त विकार बढ़ेंगे। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे और आपको एक से अधिक स्रोत से धनागम होगा। दाम्पत्य जीवन के लिए यह अच्छा दिन है और थोड़ी सी कोशिश करके इसे आप और अच्छा बना सकते हैं।
पूजा की थाली से करें लक्ष्मी-गणेश को प्रसन्न
ज्योतिष : इन कारणों से शुरू होता है बुरा समय
इन 4 उपायों से आपके पास पैसा खिंचा चला आएगा

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team