आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें

मेषः आज आपके परिश्रम का पूरा लाभ मिलने वाला है। परन्तु यह आर्थिक लाभ के रूप में नहीं मिलेगा। आज खर्चा ज्यादा है और आय कम है। सहयोग-समर्थन में भी थोड़ी बहुत कम रहेगी। किसी अनजानी जगह से मदद मिल सकती है। घर में क्रोध का वातावरण रहेगा और अकारण ही कई पैदा होगी। कोई भी समस्या सुलझने की बजाय उल्टा उलझने लग जायेगी। आज दवाईयों पर खर्चा अधिक होगा।



वृषभः आज किसी छोटे से कारण से ही कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है और सारा दिन उसकी बातें चलती रहेंगी। संतान को लेकर आपके मन में चिंता में कमी आयेगी। संतान के लिए आज का दिन शुभ जायेगा। आर्थिक दबाव यथावत बना रहेगा। भागीदारी के मामले में लाभ होगा। धन प्रबंध की कोशिशें लगातार चलती रहेंगी। खान-पान में बहुत सावधानी बरतें।




मिथुनः आज का दिन काफी परिश्रम का दिन है और आज जैसा चाहते हैं उतना सहयोग लोगों से नहीं मिल पायेगा। एक-दो लोगों की नाराजगी परेशानी का कारण बन सकती है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक लाभ की मात्रा काफी बढ़ेगी। किसी एक मामले में समझौते जैसी परिस्थितियां बन रही हैं। सामान्य से घरेलू विवाह आपको परेशान कर सकते हैं। दांतों से संबंधित कोई समस्या सामने आयेगी।

कर्कः बहुत सारे नये लोग आपसे मिलेंगे। किसी की नाराजगी भी झेलनी पड़ेगी। कोई व्यक्ति आपकी कार्यप्रणाली से असहमत हैं। अपनी आलोचना से सावधान रहंे। आज का दिन और दिनों की अपेक्षा अधिक भाग्यशाली है। आज कम मेहनत में अधिक काम बनेंगे। परन्तु शाम होते-होते आप आराम के मूड में आ जायेंगे।



सिंहः दैनिक काम-काज में गति आयेगी। किसी एक मामले में बिगड़ा हुआ काम बनने लगेगा। धार्मिक मामलों में खर्चो बढ़ेगा। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मिलना होगा। संतान को लेकर आप मन ही मन प्रसन्न नहीं हैं। अपने कार्यक्षेत्र में आप कोई नया प्रयोग करने की सोच रहे हैं, जिससे कार्यप्रणाली में सुधार आयेगा। बहिन-भाईयों के लिए दिन सामान्य है। घर या दफ्तर की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी।



कन्याः आज आर्थिक लाभ अपेक्षा के अनुसार नहीं होगा। आज जितना अधिक श्रम करेंगे, आर्थिक लाभ दिखेगा तो सही, परन्तु वास्तव में उतना नहीं होगा। घर-परिवार के मामले सुलझने का नाम ही नहीं लेंगे। आपके बारे में आज दो राय रहेंगी और आपके मुंह से कही गई कोई बात इतनी प्रभावशाली नहीं रहेगी। व्यवसाय के मामले में आप सफल रहेंगे और अपनी नीति के कारण बड़े परिणाम लाकर दे सकते हैं। जगह छोड़ने का दबाव बना रहेगा।




तुलाः निजी संबंधों के मामलों में आज का दिन विशेष अच्छा है। आर्थिक दृष्टि ऊंच-नीच चलती रहेगी और दैनिक लाभ बढ़ने के बाद भी आप यह अनुमान नहीं लगा पायेंगे कि स्थिति किधर जा रही है? यदि आप नौकरी करते हैं, तो बाॅस की तरफ से थोड़ी बहुत चिंता रहेगी। यदि व्यवसाय करते हैं तो सरकारी लोगों से सावधान रहें। किसी की मदद से आपका दिन सफल रहेगा।



वृश्चिकः किसी एक मामले में आप पर आक्षेप रहेगा और बात सामने आ जायेगी। स्वास्थ्य संबंध में विशेष सावधानी बरतें। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आप बहुत चिंतित रहेंगे और उसमें आप अपनी सारी ऊर्जा लगा देंगे। खर्चा बहुत ज्यादा होने की संभावना है और दिन-रात आप इसी चिंता में रहेंगे। आपमें आत्मविश्वास की कमी नहीं है और ऐसा लगता है कि आप अपनी समस्याओं को अच्छी तरह से सुलझा लेंगे।




धनुः शाम के बाद घटनाक्रम इस तरह से बदलेगा कि कई बातें आपके पक्ष में हो जायेंगी। उन्हें आर्थिक लाभ भी हो सकता है। संतान का कोई अटका हुआ काम बन सकता है। घरेलू मामलों में कुछ ध्यान देने की आवश्यकता है। पुराने संपर्क का कोई व्यक्ति आपके प्रभाव क्षेत्र से दूर जाने की चेष्टा करेगा।



मकरः आज का दिन भाग्यशाली है। सरकारी क्षेत्रों से या सरकारी लोगों से आपको मदद मिलेगी। आज एक-दो प्रभावशाली व्यक्तियों से मिलना होगा और उनसे वार्ता अच्छी जायेगी। आज एक ऐसे कार्य को करने का दबाव रहेगा, जिसे आप नहीं करना चाहते हैं। व्यर्थ के आक्षेपों से बचें और क्रोध में आकर किसी को कोई जवाब न दें। कुछ घण्टों में ही स्थिति बदल जायेगी। शत्रुभाव रखने वालों को नुकसान होगा।


कुंभः आज का दिन मध्यम रहेगा और काम-काज में भी इतनी गति नहीं रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी थोड़ी बहुत परेशानी आयेगी। मातृ पक्ष की चिंता यथावत रहेगी। थोड़ा-बहुत आर्थिक लाभ हो सकता है। भाई-बहिनों के लिए समय ठीक है। मित्रों से किसी काम-काज को लेकर असहमति रहेगी और आप अपने ही ढंग से चलना चाहेंगे। बिना योजना के कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। ,

मीनः आज किसी अटके हुए काम को वाणी के कौशल से ही आगे ले जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग आपको मिलने वाला है। घर-परिवार में अच्छा वातावरण रहेगा और दावत जैसा माहौल रहेगा। पिता और माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। ू®अ्र कारोबारी यात्रा करनी पड़े तो आपको हिचकना नहीं चाहिए।
शनि की साढे़साती के अशुभ फलों के उपाय
ये 4 काम कभी नहीं करें, वरना रहेंगे हमेशा गरीब
सौ सालों में पहली बार नवग्रह 2017 में करेंगे अपनी राशि परिवर्तन

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team