आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेष: आज का दिन बहुत शुभ रहेगा और सुबह से ही अच्छे समाचार की उम्मीद में रहेंगे। कारोबारी यात्रा का दबाव रहेगा। आवश्यकता लगे तो कर लीजिए परन्तु मतभेद की सम्भावना है। आज किसी मामले पर सहमति नहीं बन सकेगी। आज उच्चकोटि का कार्य सम्पादन होगा और आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। आज प्रशंसा का समय है। आपका छिपा हुआ काम-काज लोगों के सामने आएगा। आपका सृजन कार्य भी लोगों की नजर में आ सकता है। आर्थिक लाभ के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, वे सफल होंगे। दैनिक लाभ में बढ़ोतरी तो रही है परन्तु आपको अनुमान नहीं लग पाएगा। अनावश्यक खर्चे भी बहुत हैं। व्यक्तिगत रिश्तों में कोई अच्छी बात आएगी।

वृषभ:
आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है। काम-काज की अधिकता रहेगी, आप मशीन की तरह से कार्य करेंगे परन्तु निर्णय क्षमता कमजोर ही रहेगी। आप किसी खास विषय पर अंतिम निर्णय नहीं ले पाएंगे। आर्थिक लाभ होगा परन्तु खर्चे अधिक होंगे, खर्चों पर कोई नियंत्रण नहीं रहेगा, कोई बड़ी मांग भी सामने आ सकती है। संतान की तरफ से चिंतित ही रहेंगे, उनकी कार्य-प्रणाली आपको समझ में नहीं आएगी। डांट-डपट कोई अच्छा रास्ता नहीं है, इससे आपको निराशा ही होगी। आज बाहरी शहरों से आर्थिक लाभ हो सकता है।

मिथुुन:
साझेदारी मामलों में लाभ बढ़ेगा। अचानक लाभ की मात्रा बढ़ेगी और ख्याति भी बढ़ेगी। यात्रा मजबूरी में ही करें। अगर यात्रा में बीच में चल रहे हों तो कोई हर्जा नहीं है। आर्थिक लाभ के लिए जो प्रयास चल रहे हैं वे पर्याप्त असर दिखाएंगे, लाभ की मात्रा बढ़ेगी। आज यश प्रशंसा का दिन है, उसके बीच में ही कोई आलोचना के स्वर आ सकते हैं। पूजा-पाठ में रुचि बढ़ेगी, किसी दावत में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है। वायु विकार और शुगर से पीडि़त लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। शत्रु षडय़ंत्र करेंगे परन्तु आप निश्चत रहें।


कर्क: समय लाभ का बना हुआ है। सोचे हुए काम में पूरी सफलता तो नहीं मिलेगी परन्तु कुछ न कुछ आगे बढ़ेंगे। आप जिस ढंग से व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों से व्यवहार कर रहे हैं, उसमें थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको अभी प्रत्यक्ष व्यवहार अच्छा ही रखना चाहिए। पर-प्रपंच में नहीं पड़ें। आपको अपने खुद के कामों के लिए समय नहीं बचेगा। संतान की तरफ से जो चिंता है, उसके निवारण के लिए मित्रों की मदद लेनी पड़ेगी। यदि वे व्यवसाय करते हैं तो उन्हें विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए। प्रेम प्रसंग यथावत चलेंगे। साझेदारी में लाभ बढ़ेगा।

सिंह: आज भाग्य बढ़ाने वाली कोई घटना आ सकती है, आपकी सोची हुई योजना सफलता की ओर बढ़ रही है। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े तो ले डालिए, थोड़ी बहुत हिचक हो सकती है तो ज्यादा से ज्यादा कल के लिए स्थगित कर दें। घर में सुख-साधन बढ़ेंगे। किसी वाहन को कष्ट आ सकता है। सहयोगियों की संख्या बढ़ेगी, दैनिक लाभ की मात्रा भी बढ़ेगी। किसी अत्यंत महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। उसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है, आप कोई दान-धर्म कर सकते हैं।

कन्या:
कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आज यश प्रशंसा का दिन है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस प्रसन्न रहेंगे और यदि व्यवसाय करते हैं तो उसका विस्तार होगा, लाभ होगा। चन्द्रमा बहुत शक्तिशाली हैं और नये-नये कार्य को बढ़ावा देंगे या नये सृजन की प्रेरणा देंगे। भूमि-भवन सम्बन्धित गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी, सुख-सुविधाएं भी बढ़ेंगी। संतान सम्बन्धी गतिविधियां और तेज हो जाएंगी। आपके अधीनस्थ लोग आज अच्छा काम करके देंगे। शत्रु छिपे-छिपे कोशिश करेंगे परन्तु परास्त हो जाएंगे। किसी भी विवाद में आपकी विजय होगी।

तुला: व्यावसायिक यात्रा के लिए अच्छा दिन नहीं है परन्तु यदि धार्मिक यात्रा है तो की जा सकती है। कामकाज में सामान्य रुकावटें रहेंगी परन्तु आप उस बाधा को पार कर लेंगे। व्यावसायिक कार्य ढंग से सम्पादित हो जाएं इसके लिए आप नये लोगों से बातचीत करेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो स्थितियां सहज नहीं होने के बाद भी आप अपनी दक्षता प्रमाणित कर देंगे। आज सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, घर में कोई नया आइटम खरीद सकते हैं। कोई ऐसे कार्य पूरा कर लेंगे जो महत्वपूर्ण हो जाने वाला है। आर्थिक लाभ लगातार बढ़ेगा, कोई गुप्त आय भी हो सकती है।

वृश्चिक:
समय महत्वपूर्ण बना हुआ है। आपकी यश प्रशंसा का समय है। मंगल शक्तिशाली हैं और आपकी नेतृत्व क्षमता को उभारने में मदद करेंगे। विरोधियों की आप बिलकुल परवाह नहीं करेंगे और अपने काम में लगे रहेंगे। दैनिक लाभ की मात्रा लगातार बढ़ रही है। इसमें कोई कमी नहीं आएगी। किसी नये स्रोत से आमदनी बढ़ सकती है। किसी खास निर्णय को लेकर आप अनिश्चय में रहेंगे परन्तु शाम तक स्थिति साफ हो जाएगी। बृहस्पति अत्यंत कृपालु हैं और किसी बड़ी उपलब्धि की ओर संकेत कर रहे हैं। प्रेम सम्बन्ध में गतिशीलता आएगी। दैनिक लाभ में बढ़ोतरी होगी।

धनु:
दिन अत्यंत महत्वपूर्ण जाने वाला है। काम-काज तेजी से आगे बढ़ेगा, लाभ की मात्रा बढ़ेगी। किसी अधीनस्थ का काम-काज आपको पसंद नहीं आएगा, इससे परेशानी भी हो सकती है। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो नया प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक लाभ की मात्रा तो बढ़ेगी ही, यश प्रशंसा भी लगातार बढ़ेगी। आज ऐसा निवेश नहीं करें, जिसमें जोखिम हो, शेयर जैसे कार्यों में हानि हो सकती है। घर-परिवार के बकाया काम आज निपटा लेंगे परन्तु व्यावसायिक बकाया चलते रहेंगे। यात्रा लाभप्रद हो सकती है लेकिन खर्चा बहुत ज्यादा होगा। मित्रों का सहयोग रहेगा।

मकर: आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है। लाभ हानि की बहस में आपको झुकना पड़ सकता है। नये लोगों पर भरोसा नहीं करें, पहले उनका कार्य व्यवहार देख लें। संतान के ऊपर महत्वपूर्ण कार्य नहीं छोड़ें। भागीदारी के मामलों में सब कुछ यथावत चलता रहेगा। दूर शहरों से कोई न कोई लेना-देना बना रहेगा। आज भाग-दौड़ बनी रहेगी। काम के दबाव में एक जगह स्थिर नहीं रह पाएंगे। आय बढ़ाने के लिए कैसे भी साधन प्रयोग में ले लेंगे। कोशिश करेंगे तो आय बढ़ सकती है। शत्रुओं से समझौतावादी रुख रखना ही अच्छा है।

कुंभ:
दिन महत्व का बना है। काम-काज को लेकर दिनभर मन में अनिश्चय रहेगा। काम पूरा ना होने पर असंतोष बना रहेगा। चिंताओं के बीच ही कई नए काम इकट्ठे हो जाएंगे। आपकी कड़ी मेहनत रंग ला रही है और आर्थिक लाभ बढऩे की संभावना होगी। मित्रों से अच्छा सहयोग मिलेगा। साथी के काम-काज में लाभ होगा। यश-प्रशंसा मिल सकती है। धार्मिक काम-काज में मन लगेगा। दूसरे शहरों से संपर्क बना रहेगा। किसी नई कार्य-योजना पर काम शुरु करने के आसार हैं। प्रेम संबंध और पुष्ट होंगे।

मीन:
रुकावट के बावजूद भी काम-काज में बहुत गति आएगी। आपको बाहरी लोगों का खूब समर्थन मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से समय सुधर रहा है, आय के नए स्रोत बनेंगे, कोई गुप्त आय हो सकती है। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस की तरफ से थोड़ी परेशानी रहेगी। कोई ऐसा नियम विरुद्ध कार्य ना करें जिसका नुकसान बाद में उठाना पड़े। माता-पिता के लिए आज का दिन अच्छा है, पिता के व्यवसाय में वृद्धि होगी। भागीदारी के मामले शुभ रहेंगे, आपकी पूछ बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय साधारण ही रहेगा।
सास-बहू की टेंशन का कम करने के वास्तु टिप्स
 2017 और आपका भविष्य  
ज्योतिष : इन कारणों से शुरू होता है बुरा समय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team