जानें, आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये है सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेषः आज का दिन अच्छा जाने वाला है। उच्च राशि के चंद्रमा आर्थिक दृष्टि से अच्छा दिन चाहते हैं और घर परिवार में कठिनाइयों के बीच भी खुशनुमा माहौल चाहते हैं। कई लोग इकट्ठे मिलेंगे और सुख दुख की चर्चा होगी। शत्रुओं के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है आप उन पर भारी पडेंगे। अविवाहित लोगों के लिए कठिन दिन है और इस दिन नए प्रस्तावों पर चर्चा नहीं करें। ग्रह स्थिति बताती है कि आपको आज बहुत अधिक श्रम करना पडेगा परन्तु शाम तक अच्छा लाभ होने की उम्मीद है। संतान की तरफ से कुछ समस्याएं रहेंगी। घर से बाहर की कोई यात्रा करनी पड सकती है परन्तु उससे लाभ होगा। जीवनसाथी के मिजाज में गर्मी रहेगी।

वृषभः आज प्रातः से ही मन में बहुत ज्यादा उत्साह रहेगा और किसी काम को सम्पन्न कर लेने का आत्मविश्वास बना रहेगा। आज का दिन न केवल आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा बल्कि आपको लोगों का सहयोग मिलेगा और बिगडे काम बनेंगे। भागीदारी के मामले सफल रहेंगे, कोर्ट कचहरी में अनुकूल दिन रहेगा। पुराने रोग उभरकर सामने आ सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं बहुत अच्छी हैं। किसी समूह में बैठकर कोई ऐसी कडवी बात नहीं कहें जिससे वातावरण खराब हो। निजी रिश्तों के लिए आज का दिन अच्छा जाएगा और आप अपने वादे निभाएंगे। लेनदेन के किसी मामले को लेकर नीचा देखना पड सकता है।


मिथुनः आज यात्रा करने का दबाव बहुत अधिक रहेगा और उसे रोकना मुश्किल हो जाएगा। यदि यह व्यावसायिक यात्रा है तो इसका खर्चा निकल आएगा। सरकारी संस्थाओं से कोई काम पड सकता है अधिकारी अनुकूल रहेंगे। भूमि भवन के मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक साधन बढेंगे, संतान की तरफ से थोडी सी निराशा रहेगी। आप स्वयं जाकर कोई काम कराने की सोचेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो पद संबंधी बाधा हो सकती है। कोई एक संतान कहीं दूर यात्रा की तैयारी में है। जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य रहेंगे परन्तु मन में थोडी बहुत शंकाएं चलती ही रहेंगी। गुरु के समान व्यक्ति या उम्रदराज व्यक्ति आपका पक्ष लेंगे और आपका कोई काम बनने में मदद करेंगे।


कर्कः आज का दिन भागदौड और परेशानी का है। आपको मजबूरी में कहीं की यात्रा करनी पड सकती है। आपके बारे में आज दो तरह की बातें रहेंगी। या तो बहुत प्रशंसा या बहुत आलोचना। संतान के लिए दिन श्रेष्ठ है और वो किसी परीक्षा में या किसी इंटरव्यू में दक्षता का परिचय देंगे। चर्म रोगों से या दंत रोगों से परेशानी रह सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और पहले से ज्यादा खर्चा होगा। आज गरिष्ठ खानपान मिलेगा और उसके कारण आप दिनभर अनमने से रहेंगे। भाई बहिनों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और आप अपने अधूरे कामों का करने में जोरशोर से जुट जाएंगे।


सिंहः आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है। सरकारी लोगों से या नियोजक से आपके काम आसानी से निकल जाएंगे। कहीं कहीं आपको बहुत अधिक दबाव का सामना करना पडेगा। किसी व्यक्ति की अवज्ञा से परेशान होकर आप उसे दंडित करने की सोचेंगे। आपको वाहन सुविधा अच्छी रहेगी। एक-दो गोपनीय मामलों की पूरे विवरण आपको मिल जाएंगे। उनका लाभ आपको मिलने वाला है। भूमि भवन के बारे में आपकी राय स्थिर हो जाएगी परन्तु कुछ करने का साहस आप इस महीने ही जुटा पाएंगे।


कन्याः आज का दिन मिश्रित भाग्य वाला रहेगा। कई सारे काम इकट्ठे हो रहे हैं जिन्हें आज निपटाने की सोचेंगे, न यह पूरा होगा न वह पूरा होगा। दिन भाग्यशाली है क्योंकि बडे लोगों से मिलना होगा, अािर्थक साधन बढेंगे और भागीदारी के मामलों मंे कुछ अच्छा होगा। आज प्रतिभा के बल पर कोई काम करना चाहते हैं। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। यात्रा कर सकते हैं परन्तु वाहन की फिटनेस का ध्यान रखें। स्वास्थ्य पर थोडा ध्यान देंगे। आज बहुत गरिष्ठ भोजन खाने को मिलेगा। धार्मिक कार्यों में खर्चा करेंगे और किसी चलते हुए एक काम को बीच में ही छोड देंगे। आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा है।

तुलाः आज का दिन अचानक उपलब्धियों का हो सकता है। जो काम सोच रहे हैं वह बन सकता है, किसी पुरानी योजना पर आगे बढेंगे। मन में एक तरफ तो परिस्थितियों को छोडकर भागने की इच्छा होगी दूसरी तरफ प्रबल आत्मविश्वास रहेगा और आशावादी बने रहेंगे। पूजा पाठ में कुछ नया कर सकते हैं। धार्मिक मामलों में ज्यादा खर्च होगा तो मौज शौक मनोरंजन पर भी अच्छा खर्च होगा। एक तरफ आर्थिक लाभ होगा तो दूसरी तरफ अपार खर्चे। शत्रु अपना काम करते रहेंगे यद्यपि आपका कोई नुकसान नहीं होगा। किसी बुजुर्ग व्यक्ति से व्यर्थ की कहासुनी हो सकती है। यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है।

वृश्चिकः आज कार्यभार इतना है कि टिककर कार्य करने की इच्छा होगी परन्तु कोई यात्रा करनी ही पडेगी। आज आप समय नष्ट होता हुआ देखकर परेशान होंगे परन्तु कोई उपाय नहीं है। आज नियमित भोजन में बाधा आ सकती है परन्तु दिनभर कुछ न कुछ चलता रहेगा। दाम्पत्य जीवन में यह एक अच्छा दिन हो सकता है परन्तु जिनके प्रेम संबंध है उनके लिए यह दिन और भी ज्यादा अच्छा है। संतान से अच्छे कार्य प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं। यदि संतान व्यवसाय करती है तो आपको अच्छे लाभ की कामना करनी चाहिए। अपने शहर से दूर कहीं खर्चा हो सकता है। आज बिना योजना के ज्यादा खर्च करेंगे परन्तु किए हुए खर्च का कोई अफसोस नहीं रहेगा।


धनुः आज का दिन बहुत शुभ जाने वाला है क्योंकि कठिनाइयों के बीच में भी कोई अच्छी बात सुनने को मिलेगी। आज अच्छा आर्थिक लाभ होग, व्यापार व्यवसाय आगे बढेगा, घर से बाहर जनसम्पर्क बढेगा परन्तु घर के अंदर शांति का अभाव रहेगा। व्यावसायिक यात्राएं लाभ दे सकती हैं। कोई दूर की यात्रा करनी पड सकती है। पुरानी उधारी वसूल होगी तो सरकारी लोगों से या बडे लोगों से मिलना होगा। इसके बाद आपके प्रभाव क्षेत्र में तेजी से वृद्धि होगी। इन दिनों कभी कभी आप बहुत ज्यादा चिंता करेंगे कि दोहरे जीवन को कैसे समाप्त किया जाए। आप जो भी कार्य कर रहे हैं आज उसमें अनुपात से ज्यादा लाभ होगा।



मकरः आज प्रातः से ही आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। अटके हुए या बिगडे काम बनने के संकेत हैं। सरकारी लोगों से सम्पर्क लाभ दे सकते हैं परन्तु किसी एक काम में रुकावट बनी रहेगी। आपके स्वयं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं रहेगी। कोई नया काम हाथ में लग सकता है। यदि कहीं व्यावसायिक प्रतिस्पद्र्धा हो तो आपको सफलता मिलेगी। संतान के लिए समय बहुत शुभ है वे परीक्षा परिणाम में या कमाई में अच्छा प्रदर्शन करंेगे। आपको मित्रों से अच्छा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों मंे नई ऊंचाई देखने को मिलेगी। आर्थिक लाभ बढाने के जो नए तरीके आप आजमा रहे हैं उनमें सफलता मिलेगी।

कुंभः आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा जाएगा। किसी काम में इतनी विघ्न बाधाएं हैं कि बहुत कोशिश करने के बाद भी सम्पन्न नहीं हो पा रहा है फिर भी बात आगे बढेगी। पिता के लिए लाभ का दिन है उनका सम्मान बढेगा परन्तु किसी न किसी मामले में तकलीफ भी चलती रहेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो बाॅस की तरफ से शाबाशी भी मिलेगी परन्तु किसी एक मामले में नीचा देखना पड सकता है। खानपान उच्चकोटि का मिलेगा। कई लोगों के समूहों से एक साथ मिल सकते हैं, धार्मिक कार्यों पर ज्यादा खर्च होगा परन्तु दिखावा भी करेंगे तो वात विकार परेशान करेंगे। यात्रा चाहे मजबूरी में करनी पडे परन्तु लाभ दे सकती है। माता पिता के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।


मीनः आर्थिक लाभ की दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा जाएगा। भाग्य से किसी नए मामले में प्रगति होगी। ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे। जीवनसाथी के लिए आज का दिन प्रसन्नता का है क्योंकि उनके सोचे हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे। यदि नौकरी करते हैं तो नियोजक से सावधान रहें कि वो जो कह रहे हैं असल में चाहते कुछ और हैं। पित्त विकार बहुत परेशान करेंगे और इसकी वजह से एक-दो घंटे खराब हो सकते हैं। आपके कार्यस्थल से कोई दूर की यात्रा करनी पड सकती है परन्तु वह लाभदायक सिद्ध होगी। आपसे अत्यन्त प्रतिभाशाली कार्य की उम्मीद की जा रही है जिस पर आप खरे उतरेंगे। जीवनसाथी यदि कहीं जॉब में हैं तो आज उनके लिए बहुत अच्छा दिन है।
केवल 3 सिक्के चमका सकते हैं किस्मत
क्या आप परेशान हैं! तो आजमाएं ये टोटके
सौ सालों में पहली बार नवग्रह 2017 में करेंगे अपनी राशि परिवर्तन

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team