देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेष: समय सुधार का बना हुआ है। आपके सोचे हुए काम-काज में गति आएगी, बकाया काम भी निकलेंगे। कोई नया प्रस्ताव आए तो उसे गंभीरता से लें, वार्ता करने में कोई हानि नहीं। यदि नौकरी करते हैं तो दिन अच्छा जाएगा, लक्ष्य प्राप्त हो जाएगा। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है, परंतु उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करें। संतान के प्रस्ताव को लेकर आप सकारात्मक रुख रखें परंतु वे अकेले निर्णय नहीं लें, इसका इंतजाम कर लें। पिता के लिए दिन ठीक है। साथ काम करने वाले लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यक्तिगत मामलों में दिन अनुकूल चल रहे हैं, आज भी कुछ अच्छा समय गुजारेंगे। खान-पान को लेकर अनियमित रहेंगे।

वृषभ:
प्रात: से ही बहुत सक्रिय रहेंगे। बाहर की यात्रा नहीं करें क्योंकि निष्फल हो जाएंगे परंतु स्थानीय स्तर पर भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। वाहन संबंधी सुविधा बनी रहेगी। आज कोई ऐसा काम करने को मिलेगा, जिससे आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपकी सार्वजनिक प्रशंसा हो सकती है। मित्र लोग साथ देंगे, किसी मित्र की गतिविधि पर संदेह है तो आप उससे किनारा कर लें, क्रोध प्रदर्शन का कोई फायदा नहीं है। घर में थोड़ी बहुत अनबन चलती रहेगी, आपके पास उसका कोई उपाय नहीं है। कार्य-प्रणाली में थोड़े बहुत संशोधन के लिए प्रयास करेंगे परंतु शायद आपको अधिक प्रयासों की जरूरत है। कुछ नया खोजने की इच्छा से आप कोशिश करेंगे। आज कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है, जिसे स्वयं भी सहयोग की इच्छा हो।

कर्क: बढ़ते हुए कामकाज को लेकर चिंता रहेगी, काम संभलने में नहीं आ रहा है। बाहर की यात्राओं का दबाव रहेगा परन्तु लाभ के आसार कम हैं। उत्तर दिशा में तो यात्रा बिलकुल नहीं करें। भूमि भवन को लेकर दिमाग में चल रही बातें आगे रूप लेंगी। आप हर बात में संतान के साथ को लेकर चिंतित नहीं हों, इन दिनों जो भी निर्णय करना हो आप अकेले ही लें। घर परिवार में छोटे-छोटे मामले माहौल खराब करेंगे। यद्यपि आपकी सब मानेंगे परन्तु लोग आपस में एक दूसरे पर संदेह करेंगे। व्यवसाय के सिलसिले में छोटी-मोटी असहमति रह सकती है परन्तु फिर भी आर्थिक लाभ बढ़ सकता है। कोई रुका हुआ पैसा अचानक आ सकता है।

सिंह: आर्थिक दृष्टि से समय मध्यम है। थोड़ा-थोड़ा लाभ यथावत चलता रहेगा। बाहरी सम्पर्कों से थोड़ा लाभ हो सकता है। किसी खास काम को पूरा करने के लिए आज आप सारी शक्ति लगा देंगे। मित्रों के सहयोग की आज आपको आवश्यकता पड़ेगी। मन में चल रहे असंतोष को पहचानने की चेष्टा करें। एक-दो दिन बहुत कठिन जाएंंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में मानसिक संतुलन खोने की आवश्यकता नहीं है। शत्रु अपना काम करेंगे परन्तु आप पर उस का असर नहीं होगा। इस समय आप सभी पर भारी पड़ेंगे। नयी भूमि या नये वाहन में रुचि हो सकती है। यात्रा शुभ रहेगी परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करें।


कन्या: समय शानदार चल रहा है। किसी महत्व के निर्णय को लेना है तो शाम से पहले पहले ले लें, बाद में लिए गए निर्णय में दोष आ जायेगा। संतान पक्ष से आधा अधूरा सहयोग मिलेगा। सहयोगियों के कार्य से ही थोड़ा सा निराश रहेंगे। साझा भाव से काम करने में लाभ होगा। थोड़ा सा संदेह की परिस्थितियों का निवारण करके चलें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा सा असंतोष रहेगा। कारणों को समझने की चेष्टा करें। व्यवसाय किये मामलों में थोड़ा समझौतावादी रुख रखें, उसका लाभ होगा। व्यावसायिक शत्रु कोई कदम उठा सकते हैं परन्तु मंगल आपके पक्ष में हैं, सब कुछ ठीक-ठीक चलेगा। धार्मिक मामलों में मन लगेगा। धार्मिक साहित्य भी पढऩे को मिल सकता है।

तुला: ग्रह स्थिति लाभ की बनी हुई है। आज किसी खास काम में आर्थिक लाभ भी हो सकता है और आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। रुके हुए काम बनेंगे। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। थोड़ी सी कोशिश से हानि बच सकती है। आपके ऊपर कोई आक्षेप भी आ सकता है अत: आपको उसका निराकरण करना ही चाहिए। संतान के लिए शुभ दिन है चाहे पढ़ाई-लिखाई हो, चाहे व्यवसाय। उनकी योजनाओं को लेकर आप सकारात्मक रुख रखें। यात्रा का दबाव तो बहुत रहेगा परन्तु आज बिलकुल बाहर की यात्रा नहीं करें। वाणी पर संयम रखें, वात-विकार परेशान कर सकते हैं। नौकरी में थोड़ी सी अप्रिय स्थिति हो सकती है।

वृश्चिक:
खर्चा और लाभ बराबर से चलेंगे, लाभ की मात्रा बढ़ सकती है अचानक किसी कार्य में आपकी सहूलियत बढ़ जायेगी। कोई अच्छा आश्वासन भी मिल सकता है। आपको परिश्रम ज्यादा करना पड़ सकता है, बेगार भी बहुत करनी पड़ेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन हो सकता है। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी, इसलिए आप निर्णय ले सकेंगे। इसके परिणाम आगे चलकर अच्छे आएंंगे। ऋण लेने का दबाव बराबर बना रहेगा। संतान को लेकर मन में चिंता रहेगी, उन्हें वाहन सावधानी से चलाने को कहें। साझा भाव से काम करने में लाभ है। बाहर के शहरों से आय बढ़ेगी।

धनु: आज प्रात: से ही मन में उत्साह रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मन को प्रसन्न रखेगी। सफलता का प्रतिशत अनुमान से ज्यादा होगा। भाग्य आपको नये अवसर प्रदान कर सकता है। आए हुए मौके को हाथ से नहीं छोडऩा चाहिए। व्यवसाय में बने रहने के लिए कोई बड़े निर्णय की स्थिति आ सकती है, आप निर्णय लें और आगे बढ़ें। कोशिश करें कि मन की बात बाहर नहीं आये। आपकी बात यहां से बाहर जा सकती है, इससे नुकसान होगा। यात्रा लाभकारी हो सकती है परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करें। भाग्य आपका साथ देगा। आप औरों की मदद लेने की चेष्टा करें। आज किसी धार्मिक व्यक्ति से मिलना हो सकता है।



मकर: आपका प्रभाव बढऩे का समय है परन्तु मन ही मन किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए आप जो प्रयास कर रहे हैं, उसमें अन्य लोगों के सहयोग की भी आवश्यकता है। साझा भाव से काम करने में लाभ होगा। आज आपको चाहिए कि बिखरे हुए काम को योजनाबद्ध ढंग से करने का उपाय करें। कार्य स्थल पर माहौल अनुकूल मिलेगा परन्तु साझेदारों में से किसी एक का मन ठीक नहीं है। वाहन संबंधी निर्णय कर सकते हैं। दैनिक कामकाज में गति को नियंत्रित रखें। वाहन की गति नियंत्रित रखें अन्यथा कष्ट आ सकता है। आज किसी दावत में भाग लेना हो सकता है।

कुंभ:
मन एक तरफ तो बहुत प्रसन्न रहेगा और दूसरी तरफ किसी खास काम के न बन पाने के कारण परेशान रहेगा। किसी उपलब्धि के हाथ से निकल जाने का डर भी रहेगा। व्यावसायिक प्रतिस्पद्र्धा में आप बिजी रहेंगे और टेण्डर इत्यादि लगा सकते हैं। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। कार्य स्थल पर थोड़ा सा अप्रिय स्थिति आ सकती है, जिसको आप अपने कार्य कौशल से साध लेंगे। यात्रा का विचार त्याग दें क्योंकि सफल नहीं रहेंगे। खर्चा अनुपात से ज्यादा रहेगा परन्तु उसका समाधान भी निकल आयेगा। किसी खास घटना से मन में उत्साह जाग सकता है। परिस्थितियों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको ज्यादा प्रयास करने होंगे।

मीन:
समय लाभ का चल रहा है। आपको इस समय अत्यधिम श्रम की आवश्यकता है। बॉस की प्रसन्नता आपकी मदद कर सकती है। आपकी कार्य प्रणाली में थोड़ा सा भी संशोधन हुआ तो उसका लाभ मिल सकता है। व्यावसायिक शत्रुओं से इन दिनों थोड़ा सावधान रहें, आपकी कमियों पर उनकी नजर है, आप भारी पड़ेंगे । किसी अचानक लाभ के भी संकेत हैं। पूजा पाठ में आज मन नहीं लगेगा, किसी बात को लेकर आज मन ही मन परेशान रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में भी कोई अप्र्रिय बात हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य लेकर भी चिंता रहेगी। किसी दावत में भाग ले सकते हैं परन्तु खान-पान पर नियंत्रण रखें।

मिथुुन: मन में तनाव रहेगा। कोई ना कोई कारण तनाव का बना रहेगा। स्वास्थ्य साथ नहीं देगा, कोई न कोई समस्या चलती रहेगी। आर्थिक परिस्थितियां तो ठीक रहेंगी परंतु कोई न कोई मानसिक चिंता उससे भी अधिक परेशान करेगी। संतान की तरफ से जरूर निश्चिंत रहेंगे, उनका परीक्षा परिणाम या कार्य निष्पादन बहुत अच्छा रहेगा। आज अकारण आपकी किसी से कहा-सुनी हो सकती है। आपको बिना सोचे-समझे कोई बात मुंह से नहीं निकालनी चाहिए। यात्रा का अनुकूल समय अभी नहीं है। भागीदारी के मामलों में आप ठीक काम कर सकते हैं। पहले से ज्यादा लाभ हेागा। आपका कार्य प्रदर्शन घर की बनिस्पत बाहर ज्यादा होगा।
करें ये 15 उपाय, नहीं रहेंगे कुंवारे, होगी जल्‍दी शादी
ज्योतिष : इन कारणों से शुरू होता है बुरा समय
इन 4 उपायों से आपके पास पैसा खिंचा चला आएगा

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team