आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

मेष: आज काम-काज की गति में तेजी आएगी। ग्रहस्थितियां अनुकूल बनी हैं। शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में अनिर्णय की स्थिति खत्म होगी। आज खर्चे बहुत होंगे। आज उनकी कोई बात माननी होगी। यदि अविवाहित हैं तो विवाह संबंधी की चर्चा आगे बढ़ेगी। नौकरी में कार्यक्षमता में सुधार आएगा। आज कार्य-निष्पादन श्रेष्ठ रहेगा। भाग्य साथ दे रहा है जिस काम में हाथ डालेंगे, दक्षता का परिचय देना होगा।

वृषभ:
आपका प्रभाव बढ़ेगा। आज टिककर काम करना होगा। कई नए लोग आपसे मिलेंगे। काम में विस्तार को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा, कुछ नया करने की सोचेंंगे। बाहर की यात्रा का विचार त्याग दें परंतु शाम के बाद यात्रा कर सकते हैं। भागीदारी के मामलों में तनाव होते हुए भी काम अच्छा होगा और आपको लाभ मिलेगा। मन से संदेह निकाल दें, खुलकर अपना कार्य करें। संतान के लिए दिन लाभप्रद है। उनको नौकरी या व्यवसाय में लाभ मिलेगा। यदि उम्र कम है तो परीक्षा परिणाम अच्छे आएंगे।

मिथुुन:
व्यावसायिक मामलों में बहुत गति आ जाएगी। समय कम है, काम ज्यादा है। यदि नौकरी करते हैं तो व्यस्त रहेंगे। आज बाहर की यात्रा करनी हो तो सुबह कर लें। दोपहर बाद की गई यात्रा अशुभ परिणाम देगी। लेन-देन को लेकर कुछ ज्यादा चिंतित रहेंगे। मजबूरी में कुछ खर्चे करने पड़ सकते हैं। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार आएगा। जीवनसाथी के व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा। बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे। लेन-देन की बातें अच्छी तरह तय कर लेना होगा। कार्य-निष्पादन और दिनों की बजाए आज अच्छा रहेगा।

कर्क: व्यवसाय में सब तरफ से सहयोग मिलेगा। जो लोग अब तक बच रहे थे, वे आपका सहयोग करेंगे। दैनिक लाभ की मात्रा अच्छी रहेगी। इतना खर्चा नहीं होगा, उससे ज्यादा आय होगी। किसी कार्य को आप बहुत ढंग से निपटा पाएंगे। वरिष्ठ लोगों के आश्वासन से आत्म-विश्वास बना रहेगा। धार्मिक मामलों में रुचि लेंगे। घर-परिवार के लोगों से परेशानी रहेगी। आज माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। ऋण के भुगतान की सुविधा बढ़ेगी। शत्रुओं के व्यवहार से चिंतित होने की जरूरत नहीं है, ग्रहस्थितियां अनुकूल बनी हैं। यात्रा लाभ देगी, पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।

सिंह:
आज काम-काज को लेकर मन में बेचैनी सी रहेगी। काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा, जवाबदारी बढ़ जाएगी। नौकरी करते हैं तो थोड़ी परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में लेन-देन को लेकर भी थोड़ी चिंता रहेगी तो काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। व्यवसाय मेंं आर्थिक स्थितियों पर समीक्षा करना होगा। आप हर पहलू पर विचार कर लें, विशेषज्ञों की राय लेना अच्छा रहेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद हो सकती है पर काम आधा ही बनेगा।

कन्या:
आज काम-काज में अच्छी प्रगति होगी। साझेदारी के मामले में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के नाम से चल रहे काम में लाभ होगा। अचानक लाभ की स्थितियां बन रही हैं। आपके पक्ष में राय बनाने के लिए मेहनत करनी होगी। ग्रहस्थिति अनुकूल है। भाग्य साथ देगा। कठिन स्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। व्यवसाय के संबंध में छोटे निर्णय लाभ दे सकते हैं, थोड़ा लचीला रुख सामने रखना होगा, उत्तरदायित्व बढ़ेगा। संतान के लिए दिन शुभ है। घरेलू विवादों से दूर ही रहना ठीक है। आपको निराशा और बदनामी हाथ लगेगी। आज खर्चा औसत से अधिक होगा, उसको लेकर चिंतित रहेंगे।

तुला: काम-काज की बाधा को लेकर परेशान रहेंगे। बहुत कोशिश के बाद भी दिन में काम संपन्न नहीं होगा। आज होने वाले काम कल होंगे। लेन-देन को लेकर वार्ता सफल हो सकती है। आज ऐसे कार्य में खर्चा अधिक होगा जिसे आप पसंद नहीं करेंगे। व्यर्थ के खर्चों को लेकर प्रतिक्रिया ना दें तो अच्छा रहेगा और काम का माहौल बना रहेगा। सरकारी दफ्तरों में काम-काज का माहौल अनुकूल नहीं रहेगा। अच्छा हो आप कल ही कोशिश करें। धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। नया साहित्य पढऩे को मिलेगा।

वृश्चिक:
कुछ नया करने की योजना बनाएंगे। आपकी पद-प्रतिष्ठा अचानक बढ़ेगी। काम-काज के माहौल में शानदार परिणाम आएगा। संतान व सहयोगियों के लिए अच्छा दिन है। बाहर के शहरों से लाभ मिल सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। लेन-देन की स्थितियों में संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। एक तरफ लाभ होगा तो दूसरी तरफ भुगतान का भारी दबाव। साझेदारी के मामले अनुकूल रहेंगे। आपका हर काम व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो जाएगा।

धनु:
कोई नया विवाद उभरकर सामने आ सकता है। विवादों के हल के लिए आपको धीरज का परिचय देना होगा। काम-काज में अत्यधिक व्यस्त हो जाना, आपको लाभ दे सकता है। कार्यशैली में साधारण सा परिवर्तन लाभदायक रहेगा। किसी विषय को आज भाग्य के सहारे ना छोड़ें। कुटुंब के मामलों में समर्थन मिल सकता है। शाम के समय की गई वार्ताएं आगे चलकर अच्छा परिणाम दे सकती हैं। कोई खास व्यक्ति आपके भरोसे पर खरा उतरेगा, उसके कारण लाभ होगा।

मकर: आज काम-काज में तेजी लाने की आवश्यकता होगी। तेज गति से निर्णय लेंगे तो काम बनते ही चले जाएंगे। व्यवसाय में जिद को हावी ना होने दें। यदि स्वभाव में सरलता रही तो लाभ की मात्रा बढ़ जाएगी। यदि नौकरी करते है तो बॉस का समर्थन मिलेगा। संतान की तरफ से चिंता रहेगी, उन्हें कोई सफलता नहीं मिल रही है। पाचन तंत्र के विकार या एसिडिटी परेशान करेंगे। कोई अचानक कोई गुप्त आय हो सकती है। घरेलू कलह से बचने के लिए आप पूरी कोशिश करेंगे।

कुंभ:
आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। आज कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। भागीदारी के मामलों में कुछ लाभ हो सकता है। निजी रिश्तों में सुधार होगा। जीवनसाथी के नाम से किए गए व्यवसाय में लाभ होगा। आज समूह में यश-प्रशंसा मिल सकती है या किसी दावत में शिरकत करेंगे। कार्यपद्धति में अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। षडय़ंत्र से सावधान रहना होगा। व्यवसाय में परिस्थितियां अनुकूल रहेेगी। स्वभाव में क्रोध पर नियंत्रण करना अत्यधिक आवश्यक है। हर काम आपकी मर्जी से नहीें हो पाएगा। अन्य लोगों का ध्यान रखना जरूरी है। भाई-बहिन की तरफ से चिंता रहेगी। आज की गई टेलीफोन वार्ताएं सफल परिणाम देंगी।

मीन:
आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। हर काम उसी ढंग से संपन्न होगा, जिस ढंग से आप चाहते हैं। व्यवसाय में आर्थिक लाभ की स्थितियां बनेंगी। आज किए गए कार्य का परिणाम कल तक आएगा। भागीदारी के मामलों में एक-दो निर्णय अत्यंत सावधानी से लेना होगा। बिना ज्ञान के कोई नई संधि नहीं करें। कानूनी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। भाई-बहिन के लिए दिन अच्छा जाएगा। वैवाहिक जीवन में सौहाद्र्र बढ़ेगा, जीवनसाथी को लाभ होगा। व्यावसायिक मामलों में किसी बनते हुए काम में अड़चन आ सकती है। आज संतान की ओर से पर्याप्त सहयोग मिलेगा। यदि व्यवसाय करते हैं तो अधीनस्थ लोग अच्छा काम करके देंगे। सार्वजनिक स्थान पर पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और यश मिलेगा।
इन 4 उपायों से आपके पास पैसा खिंचा चला आएगा
कुंवारे युवक-युवतियों को निहाल करेगा वर्ष 2017
पूजा की थाली से करें लक्ष्मी-गणेश को प्रसन्न

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team