जन्माष्टमी पर करें ये 7 उपाय, हमेशा पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

भादौ महीने के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि की को जन्माष्टी का त्यौहार मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है। अगर इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय किए जाएं तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार श्रीकृष्ण की पत्नी रुक्मणी देवी लक्ष्मी का अवतार थीं। तो अगर इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न कर लिया जाए तो मां लक्ष्मी अपने आप ही भक्त पर कृपा बरसा देती है। अगर आप भी माता लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो जन्माष्टमी के दिन बताए गए ये अचूक उपाय करें-

1. भगवान श्रीकृष्ण को पीतांबरधारी भी कहते हैं, जिसका अर्थ है पीले रंग के कपड़े पहनने वाला। इस दिन पीले रंग के कपड़े, पीले फल व पीला अनाज दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
2. धनवान बनने के लिए जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। इसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। इससे भगवान श्रीकृष्ण जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं।

3. जन्माष्टमी की करीब12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं आती, तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहती है।

4. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते समय कुछ रुपए इनके पास रख दें। पूजन के बाद ये रूपए अपने पर्स में रख लें। इससे आपकी जेब कभी खाली नहीं होगी।

5. किसी कृष्ण मंदिर में जाकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र की 11 माला जप करें। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण को पीला वस्त्र व तुलसी के पत्ते अर्पित करें। मंत्र- क्लीं कृष्णाय वासुदेवाय हरि:परमात्मने प्रणत:क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नम:।

6. इस दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और साधक मालामाल हो जाता है।

7 . जन्माष्टमी को शाम के समय तुलसी को गाय के घी का दीपक लगाएं और ऊँ वासुदेवाय नम: मंत्र बोलते हुुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team