इस महाशिवरात्रि 2019 को भोले भंडारी को राशि के अनुसार क्या अर्पित करें,जानें

भगवान शिव भोले भंडारी है, उनकी पूजा सर्व सुलभ होने के साथ ही वह जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव सिर्फ श्रद्धा के भूखे होते हैं। इसलिए भगवान शिव इन सभी विशेषताओं के कारण हमारे सनातन धर्म में अत्यंत ही पूज्यनीय हैं।

वैसे तो भगवान शिव की पूजा सभी करते हैं, लेकिन इस महाशिवरात्रि 2019 को यदि राशि के अनुसार आप उनका पूजन करते हैं तो भगवान भोले भंडारी शीघ्र प्रसन्न होंगे। राशि के अनुसार भगवान शिव की पूजा जो भी जिस भाव से करता है। भगवान शिव वैसे ही तुरंत पूजा स्वीकार कर प्रसन्न हो जाते हैं। यदि आप भी भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो इस महाशिवरात्रि 2019 भगवान को राशि के अनुसार सामग्री अर्पित करनी चाहिए। इस महाशिवरात्रि 2019 को भोले भंडारी को राशि के अनुसार क्या अर्पित करें,आइए जानते हैं।

महाशिवरात्रि पर्व तिथि व मुहूर्त 2019...
महाशिवरात्रि 2019 तिथि की बात करें तो, इस बार महाशिवरात्रि 4 मार्च की पड़ रही है। अमूमन महाशिवरात्रि फरवरी या मार्च के माह में पड़ती है।
निशिथ काल पूजा- 24:07 से 24:57
पारण का समय- 06:46 से 15:26 (5 मार्च)
चतुर्दशी तिथि आरंभ- 16:28 (4 मार्च)
चतुर्दशी तिथि समाप्त- 19:07 (5 मार्च)

मेष राशि सुख और शांति उच्च शिक्षा वाहन मात्र भवन सुख इत्यादि की प्राप्ति के लिए शमी के पुष्प अर्पित करने चाहिए।

वृष राशि बल पराक्रम कार्य क्षमता में वृद्धि भाई-बहनों से इसने इत्यादि शुभ फल की प्राप्ति के लिए मदार के पुष्प चढ़ाने चाहिए।

मिथुन राशि धन की प्राप्ति परिजनों का सहयोग सिधवानी और श्रेष्ठ क्षमता प्राप्त करने के लिए शमी के पत्ते और कुश के फूल अर्पित करें।

कर्क राशि सुख और समृद्धि अनुकूल स्वास्थ्य सुख सुविधाओं सहित मानसिक शांति के लिए बेलपत्र और अपामार्ग चढ़ाएं।

सिंह राशि मानसिक शांति यश में वृद्धि ईश्वर के प्रति आस्था के लिए कनेर के पुष्प और धतूरा शहर।

कन्या राशि आर्थिक लाभ बड़े भाई बहनों का सहयोग मित्रों का उत्तम सहयोग आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए शमी के पत्ते अर्पित करें।

तुला राशि मित्रों के सहयोग के लिए कार्य क्षेत्र में उन्नति समाज में यश एवं प्रतिष्ठा के लिए मदार के पुष्प चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि भाग्य उन्नति पुत्र अपने पिता से धन प्राप्ति जीवन में भौतिक उन्नति के लिए शमी के पुष्प अर्पित करें।

धनु राशि समस्याओं से राहत पूर्वजों का स्नेही श्रेष्ठ आयु अरिस्टो से बचाव के लिए कनेर के पुष्प और बिल्वपत्र अर्पित करें।

मकर राशि आर्थिक उन्नति वैवाहिक जीवन जीवनसाथी की प्राप्ति अरिष्टों से बचाओ के लिए नीलकमल के पुष्प अर्पित करें।

कुंभ राशि रोग एवं युवाओं से मुक्ति के लिए सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति के लिए धतूरा और नीलकमल अर्पित करें।

मीन राशि आपको विश्वास अनुकूल अनुकूल संस्थान उच्च शिक्षा श्रेष्ठ विद्या के लिए बिल्वपत्रों और कनेर अर्पित करें।

शिवलिंग पर बेलपत्र और पुष्प चढ़ाने की विधि...

फूल और फल और पत्ते जैसे उगते हैं, वैसे ही इन्हें भगवान शिव पर चढ़ाना चाहिए। उत्पन्न होते समय इनका मुख ऊपर की ओर होता है। अतः इनको अर्पित करते समय इनका मुख ऊपर की ओर ही होना चाहिए। दूर्वा और तुलसी दल को अपनी ओर करके। जबकि बेल पत्रों को नीचे मुंह (उल्टा) करके चढ़ाना चाहिए। दाहिने हाथ की हथेली को सीधा करके मध्यमा अनामिका और अंगूठे की सहायता से फूल एवं बिल्व चढ़ाने चाहिए।


करें ये 15 उपाय, नहीं रहेंगे कुंवारे, होगी जल्‍दी शादी
 2017 और आपका भविष्य  
केवल 3 सिक्के चमका सकते हैं किस्मत

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team