करवा चौथ: महिलाएं पहने राशि अनुसार कपड़े

हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बड़ा महत्व रखता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। कार्तिक मास की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवाचौथ इस साल 17 अक्तूबर को मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, अगर आप भी इस करवा चौथ पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए रख रही है व्रत तो अपनी राशि के हिसाब से कपड़ों का चुनाव करें। ऐसा करने से आपको इस व्रत का ज्यादा फल मिलेगा। आज हम आपको बताते है कि आपको राशि के अनुसार कौनसे रंग के वस्त्र पहनने चाहिए, आइए जानते है।

मेष राशि :
मेष राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ की पूजा के समय लाल और गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना शुभ रहेगा।

वृष राशि : वृष राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ पर सिल्वर और लाल रंग सबसे शुभ माना जाता है। इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से उनके लिए पति के प्यार में कभी कमी नहीं आती है।

मिथुन राशि : इस राशि की महिलाओं को हरे रंग की साड़ी और हरे-लाल रंग की चूड़ियां पहनकर चांद का दीदार करना चाहिए। ऐसा करने से उनके पति की आयु लंबी होती है।

कर्क राशि : कर्क राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल-सफेद रंग की साड़ी के साथ रंग-बिरंगी चूडि़यां पहनकर पूजा करनी चाहिए और भोग में सफेद बर्फी का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से पति का दोगुना प्यार मिलता है।
सिंह राशि : इस राशि की महिलाओं के पास कई विकल्प मौजूद हैं। ये महिलाएं लाल, संतरी, गुलाबी और गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा कर सकती हैं। ऐसा करने से भगवान उन पर जल्दी प्रसन्न होते है और वैवाहिक जीवन में हमेशा प्यार बनाएं रखते है।

कन्या राशि : इस राशि वाली महिलाएं लाल-हरी या फिर गोल्डन कलर की साड़ी पहनें तो उनके वैवाहिक जीवन में मधुरता और बढ़ जाएगी।

तुला राशि : इस राशि की महिलाओं को पूजा करते समय लाल, सिल्वर-गोल्डन रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े उनके लिए बेहद शुभ हो सकते हैं। ऐसा करने पर पति का साथ और प्यार दोनों हमेशा बने रहेंगे।
वृश्चिक राशि : इस राशि की महिलाएं लाल, मैरून या गोल्डन रंग की साड़ी पहनकर पूजा करें तो पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ जाएगा।

धनु राशि :
इस राशि की महिलाएं पीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनकर पति की लंबी उम्र की कामना करें तो भगवान उन पर प्रसन्न हो जाएंगे।

मकर राशि : मकर राशि की महिलाओं के लिए सबसे शुभ रंग है इलेक्ट्रिक ब्लू। इस रंग के कपड़े पहनकर चांद की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी हो सकती है।

कुंभ राशि : ऐसी महिलाओं को नेवी ब्लू या सिल्वर कलर के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। इससे उनके गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और पति-पत्नी के बीच प्यार भी बढ़ता है

मीन राशि : इन महिलाओं को लाल रंग या फिर गोल्डन कलर या दोनों मिक्स कलर के कपड़े पहनना शुभ होता है। ऐसा करने से वह अखंड सौभाग्यवती बनी रहेंगी।


इस पेड की पूजा से लक्ष्मी सदा घर में रहेगी

ये 4 काम कभी नहीं करें, वरना रहेंगे हमेशा गरीब
बुरे दिनों को अच्छे दिनों में बदलने के लिए करें केवल ये 4 उपाय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team